संभल। नगर के एक होटल स्वामी ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे होटल में आई एक युवती को गलत तरीके से टच कर दिया। युवती के मंगेतर ने हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस होटल स्वामी और युवक-युवती को कोतवाली ले गई। पुलिस ने होटल स्वामी को कोतवाली में बैठा लिया है।
युवक ने बताया कि वह अपनी मंगेतर के साथ होटल में कुछ देर ठहरने के लिए गया था। इसके लिए 1500 रुपये किराया भी दिया था। कुछ देर ठहरने के बाद वह लौट गए। युवक ने बताया कि होटल स्वामी ने उसकी मंगेतर को लौटते समय गलत तरीके से टच किया। इसकी जानकारी होने पर ही पुलिस को बुलाया था। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि युवती युवक की मंगेतर है और कमरे को लेकर होटल स्वामी के साथ विवाद हुआ है। जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।