नगर के शंकर चौराहे के नजदीक स्थित होटल के संचालक को देवी की तस्वीर छपे कागज पर नॉनवेज बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल संचालक देवी की तस्वीर छपे कागज पर नॉनवेज बेच रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो ऐसे काफी कागज मिले जिसमें देवी की तस्वीर छपी हुई थीं। इन्हीं कागज में मुर्गा और रोटी पैक कर दिए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि शंकर चौराहे के नजदीक संचालित मांसाहारी होटल पर देवी की तस्वीर छपे कागज में फ्राई मुर्गा पैक कर दिया जा रहा है। सूचना पर पुलिस होटल में पहुंची तो ऐसे काफी कागज मौके से मिले हैं। कोतवाल का कहना है कि होटल संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।