फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उद्यान विभाग पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उद्यान विभाग में मनमानी और भष्ट्राचार का आरोप लगाकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उद्यान अधिकारी को सौंपा। इसमें किसानों के पंजीकरण में पारदर्शिता पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन कर अनुदान का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मझावली में जिला उद्यान अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार की किसानों के हित में चल रहीं योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। बिचौलिए हावी हैं और वह योजनाओं के लाभ में खेल कर रहे हैं।
किसानों को उद्यान विभाग में रजिस्ट्रेशन के लिए भटकना पड़ता है। सुविधा शुल्क न देने पर उन्हें अनुदान से वंचित रखा जाता है। बिना पाइपलाइन बिछाए मिलीभगत करके कुछ किसानों को अनुदान दे दिया जाता है।
विज्ञापन

इसकी उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही उद्यान विभाग द्वारा वर्ष-2019 से लेकर 2022 तक लाभान्वित किसानों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सात दिन में इसका समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान ओमपाल सिंह, जगपाल सिंह, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र तोमर, गौरव मलिक, जोगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें