फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े करीब दो हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों का फंसा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। समग्र शिक्षा अभियान में अलग-अलग शाखाओं के विभिन्न पदों पर तैनात करीब दो हजार से अधिक संविदा व आउट सोर्सिंग कर्मियों का मानदेय फंसा हुआ है। इससे शिक्षा कर्मियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। इनमें केजीबीवी समेत अनुदेशक, शिक्षामित्र, लेखाकार, गुणवत्ता समन्वयक व समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले भर में संचालित 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बात करें, तो इनमें वार्डन, पूर्णकालिक व अंश कालिक शिक्षिकाएं, लेखाकार, कंप्यूटर टीचर, रसोइया कार्यकर्ता, चपरासी व चौकीदार आदि पद स्वीकृत हैं।
इन पदों पर तैनात करीब 135 कर्मियों को माह जुलाई 2023 से मानदेय नहीं मिला है। तीन माह के इस मानदेय के न मिलने से इन कर्मियों पर आर्थिक संकट छाया हुआ है। इसके अलावा जिले भर के विकासखंड स्तर पर लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर व गुणवत्ता समन्वयक पद पर तैनात 24 कर्मियों को भी माह जुलाई से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

वहीं 1542 शिक्षामित्रों व 298 अनुदेशकों को भी माह अगस्त से दो माह का मानदेय न मिलने से मुश्किल आ रही है। इसके अलावा जिला स्तर पर तैनात समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक पद पर तैनात 29 शिक्षाकर्मी भी मानदेय न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी स्तर पर तैनात 13 कर्मियों को माह सितंबर से एक माह का तथा ब्लॉक स्तर पर तैनात 16 कर्मियों को माह अगस्त से दो माह मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें