फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
संभल के गांव में बारिश में गिरा मकान। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पवांसा क्षेत्र के गांव अतरासी में बारिश की नमी के बाद कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें दो मासूम बच्चों समेत चार लोग दब गए। छत गिरने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छत के मलबे के नीचे दबे परिवार को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और गांव के चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। शनिवार की देर रात गांव अतरासी निवासी दामोदर पुत्र चंद्रभान के कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें उनकी पत्नी सरोज देवी, बेटा सुमित यादव और बेटी स्वाति रानी दब गए।
विज्ञापन

अचानक से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। छत गिरी देखी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने छत के मलबे से घायलों को निकाला। पीड़ित ने बताया कि बारिश का मौसम हो रहा था तो वह पूरे परिवार के साथ कमरे में लेटे हुए थे।
अचानक छत गिर गई। इसमें पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बहजोई के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। पति और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में पीड़ित के घर में रखा रसोई गैस का चूल्हा, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान दब गया। इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें