फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट रहें हिंदू, धर्म और जातियों में न बंटे : जगद्गुरु

Mon, 02 Sep 2024 05:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा में रविवार को अखंड भारत परिषद अखाड़ा की ओर विराट सर्वजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु ब्रह्मानंद महाराज ने कहा कि भारत की अखंडता और हिंदुत्व को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की एकता के लिए संगठन का गठन किया गया है। जल्दी ही पूरे भारतवर्ष में संगठन को मजबूत किया जाएगा। आज के समय में लोग थोड़े पैसे के चक्कर में दूसरे धर्म में बट गए। विश्व में यदि कोई धर्म है तो सिर्फ सनातन धर्म है। आप कोई भी धर्म अपना लो, कहीं भी चले जाओ लेकिन अंत में आपको सनातन धर्म में ही आना होगा। अब से पहले अंग्रेज भगवान श्री राम, कृष्ण और सनातन धर्म को नहीं मानते लेकिन अब सबसे ज्यादा अंग्रेज मथुरा, अयोध्या और भारत के मंदिरों पर पूजा अर्चना करते हैं। इस समय हिंदू कहां जा रहे हैं, इस समय हिंदुओं को अंग्रेजों से सीख लेने की जरूरत है। सनातन धर्म की एकता बनाए रखनी है तो समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम करने होंगे। उन्होंने गीता, श्रीमद् भागवत कथा और रामचरित मानस का अध्ययन करने पर बल दिया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्येंद्र सिंह, मुनेंद्र राघव, चंद्र प्रकाश शर्मा, गजेंद्र सिंह, विनय शर्मा, भूपेंद्र, रतनलाल, गौरव कुमार, सुभाष सैनी, आदित्य शर्मा, गंगाराम सैनी, नीरज शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, पवन राघव, सचिन राघव, कल्याण यादव, विपिन राघव, रिंकू शर्मा आदि रहे। संचालन ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें