फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर गरजे हिंदू संगठन, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के लोग सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने शंकर चौराहे पर आकर बांग्लादेश का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से भारत में रहने वाले बांग्लादेश वासियों को देश से निकालते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

यह विरोध प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री गौरव प्रताप सिंह, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शक्ति शंकर की देखरेख में हुआ। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहां पर मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं को टारगेट करके वहां उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। संगठन मंत्री गौरव प्रताप ने सरकार को चेतावनी दी कि इस मुद्दे का हल जल्द निकाला जाए। क्योंकि निर्दोष युवक की हत्या मानवता पर कलंक है। इस तरह का कृत्य करने वाले दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए। इस दौरान विहिप के विभाग संयोजक नितिन शर्मा, प्रांतीय सदस्य अमित वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, विजय चौधरी, राजेश, हिमांशु, संतोष गुप्ता, संजय ठाकुर, बॉबी जाटव, सुधांशू, वंश ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें