फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन से पशुओं के अवशेष गिरने पर किया भड़के हिंदू संगठन, प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2024 04:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। नगर पंचायत के मोहल्ला बजरिया में वाहन से पशुओं के अवशेष गिरने पर हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला बजरिया स्थित स्टेट बैंक के पास हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में शरबत वितरण कर रहे थे। इसी दौरान यहां से पशुओं के अवशेष भरा वाहन गुजरा। वाहन से सड़क पर खून टपक रहा था। जिस पर हिंदू संगठनों ने रोष जताते हुए नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि पहले कभी भी जानवरों के अवशेषों से भरा वाहन हिंदू मोहल्लों से होकर नहीं गुजरता था। नारेबाजी करने के बाद संगठनों के कार्यकर्ता थाना बनियाठेर पहुंचे। जहां मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रदर्शन करने वालों में कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सचिन शर्मा, महेश शर्मा, रामबाबू, मुकेश शर्मा, अमन श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, अनुपम कुमार गुप्ता, रजत तिवारी, विशाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें