फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जी-20 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हिंद इंटर कॉलेज के बब्बू रहे पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जी-20 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हिंद इंटर कॉलेज के बब्बू रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन

संभल। नगर के हिंद स्टेडियम में उत्तर प्रदेश वैश्विक नगर अभियान के तहत जी-20 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में नगर पालिका की ओर से शनिवार को हिंद स्टेडियम में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें हिंद इंटर कॉलेज बारहवीं कक्षा के छात्र बब्बू पहले, तालिब दूसरे और समीर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। इन विजेताओं को अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इसमें प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना, राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार, राजेश यादव, महीपाल सिंह, मोहम्मद नईम, गगन वार्ष्णेय, मदन, मुमताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें