चंदौसी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर अधूरे मानक नासूर बन रहे हैं। वाहनों की भीड़ और रात के समय वाहनों की लाइट के चलते हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। मुुरादाबाद- आगरा हाईवे पर निजी व यात्री वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय हाईवे पर चलने वाले वाहनों की लाइट से आंखें चौंधिया जाती हैं।
वाहन चलाने वाले के समक्ष दिक्कतें आती हैं। हाईवे को लेकर नियमित अथवा साप्ताहिक यात्रा करने वाले लोगों से बातचीत गई, तो उन्होंने समस्याओं को गिनाया। बोले, हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक है। बीच में डिवाइडर होना जरूरी है। तभी हादसों को रोका जा सकता है। यदि हाईवे के बीच में डिवाइडर होगा, तो सामने वाले वाहन की रोशनी चालक की आंखों को प्रभावित नहीं करेगी। यह चालक व वाहन में बैठे लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। मानक सभी पूरे होने चाहिये, इनमें सबसे पहले बीच में डिवाइडर सबसे आवश्यक हैं।