फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट से बंदर की मौत, दो कारों के टायर जले

Sat, 09 Nov 2024 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सीएचसी में शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे आवासीय परिसर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार फॉल्ट होने पर टूट गया। करंट दौड़ने से परिसर में खड़ी दो काराें के टायर जल गए और एक बंदर की मौत हो गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

चंदाैसी अस्पताल में आवासीय परिसर के सामने से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब अचानक तेज धमाके से लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे एक तार इंसुलेटर से टूटकर जमीन पर गिर गया। करंट दौड़ने से परिसर में खड़ी फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार और वार्ड बॉय की कार के टायर जल गए। एक बंदर की झुलस कर मौत हो गई। तार टूटने की सूचना विभाग को दी गई। बिजली कटने पर लोगों ने पानी डालकर टायर से आग बुझाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि हुई है। बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही हादसे के वक्त वहां आसपास कोई नहीं था। दोपहर दो बजे तक यहां मरीजों के तीमारदार तक टहलते रहते हैं।


हाईटेंशन लाइन के नीचे नहीं थी गार्डिंग
अस्पताल परिसर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन करीब तीन महीने पहले ही बदली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया पुरानी लाइन के नीचे गार्डिंग लगी थी। जब नई लाइन डाली गई तो गार्डिंग हटा दी। जब गार्डिंग लगाने को कहा तो तार मजबूत होने का दावा करते हुए गार्डिंग की जरूरत से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन



वर्जन
फॉल्ट होने पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की जानकारी मिली है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से लाइन के नीचे गार्डिंग लगवाई जाएगी। -दीपलव श्रीवास्तव, एक्सईएन चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें