फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में चार दिन से हेपेटाइटिस-सी की जांच बंद

Wed, 28 Feb 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में किट उपलब्ध न होने से चार दिन से हेपेटाइटिस-सी की जांच बंद थी। अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा था। चिकित्सकों के मुताबिक मंगलवार को सैंपल किट प्राप्त हो गई है तथा बुधवार से जांच की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी चंदौसी में रोजाना 700 से 800 तक की ओपीडी हो रही है। इनमें करीब 50 से 60 गर्भवती महिलाएं भी आती है। इनमें महिलाओं की अन्य जांच के साथ साथ हेपेटाइटिस सी की जांच अनिवार्य हैं। दरअसल गर्भवती महिलाओं का जब अस्पताल में एएनसी कार्ड बनाया जाता है। तो उस दौरान उनके लिए हेपेटाइटिस सी का टेस्ट करवाना अनिवार्य होता है। इससे गर्भवती महिलाओं के लीवर में संक्रमण का पता चलता है। हेपेटाइटिस के अन्य मरीज भी रोजाना उपचार के लिए आते हैं। पर पिछले चार दिनों से सीएचसी में सैंपल किट खत्म हो गई थी।
इस कारण गर्भवती महिलाओं व हेपेटाइटिस के मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। अस्पताल में उपचार तो चल रहा था, पर जांच के नाम पर मरीज को वापस भेज दिया जा रहा है। चार दिनों से मरीज जांच के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। कुछ महिलाएं निजी लैब पर जाकर हेपेटाइटिस सी की जांच करा रही हैं। वहां उन्हें जांच का खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें