फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर, 750 बीमार मिले

Tue, 11 Sep 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार में पांच गांवों में शिविर लगाए। शिविर में 750 लोग बीमार मिले। इसमें अधिकतर बुखार पीड़ित थे। सबसे अधिक 223 बीमार बराही में मिले। इस गांव में पहले बुखार से कई मौतें हो चुकी हैं। संभल तहसील के गांवों में बुखार से 20 मौतें एक महीने के भीतर हो चुकी हैं। इसी बुखार पर काबू पानी के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव पहुंच रहीं हैं।  

विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डा. नीरज के नेतृत्व में टीम ने संभल के बेनीपुर चक में शिविर लगाया। शिविर में 106 मरीज देखे गए। सात मरीजों की स्लाइड बनाई गई है ताकि मलेरिया की जांच हो सके। इस गांव में शुक्रवार को बुखार से बिरमा देवी (65) की मौत हो चुकी है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बराही में डॉ. सचिन गौतम और डॉ. पल्लवी सिंह ने 223 मरीज देखे। इसमें 12 मरीजों को मलेरिया का अंदेशा था। इनके रक्त को परीक्षण के लिए लिया गया है। सुजातपुर में 144 मरीज देखे गए। इसमें से पांच मरीजों के रक्त परीक्षण के लिए स्लाइड बनाई गई है। मांडली समसपुर में 153 मरीज देखे गए। इसमें पांच मरीजों की स्लाइड बनाई गई। मिठौली में 123 मरीज देखे गए। पांच मरीजों को मलेरिया होने का अंदेशा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. जुहेब करीम ने बताया कि गांवों में गंदगी ज्यादा है। जल भराव के हालात हैं। इसलिए बीमारी फैल रही है। वहीं बेनीपुर चक में भी गंदगी की वजह से बीमारी फैल रही है। गांवों में विशेष सफाई अभियान की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें