फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हेलो, तुम परीक्षा में फेल हो गए हो, पास होना है तो 12 हजार खाते में जमा करो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है। अब ठग यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के छात्रों के फोन करके फेल होने की सूचना दे रहे हैं और पास कराने के नाम पर पैसों की डिमांड की जा रही है। जिलों से मिली शिकायत के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी छात्र व अभिभावकों से ऐसे प्रलोभन में न आने की अपील की है।
विज्ञापन


संभल शहर निवासी अर्शी नगर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है और इस बार इंटर की परीक्षा दी है। परीक्षा फाॅर्म जमा करते समय अंकित किए गए मोबाइल नंबर पर साइबर ठगो की कॉल आई। फोन छात्रा की मां अरमाना ने उठाया। ठगों ने फोन पर बात करते हुए पहले छात्रा का नाम बताया फिर उसके पिता, माता और स्कूल का नाम बताया। छात्रा का मोबाइल नंबर, यूपी बोर्ड परीक्षा का अनुक्रमांक और स्कूल कोड भी बताया।
कहा कि वह परीक्षा में फेल हो गई। अगर पास कराना चाहते हैं तो 12 हजार रुपये जमा करा दें। अर्शी की मां ने कहा कि उसके पिता का एक साल पहले निधन हो गया है। वह बेटी को पास कराने के लिए इतने पैसे नहीं दे सकती है। इसके बाद ठगों ने आठ हजार, फिर पांच हजार और आखिर में तीन हजार रुपये की मांग करते हुए पांच प्रतिशत नंबर बढ़ाने की बात कही। पर अर्शी की मां ने पैसे न होने का हवाला देते हुए मना कर दिया। ऐसी ही कॉल अन्य छात्रों व उनके अभिभावकों के पास आ रहे हैं। ठग पूरा डाटा बताकर छात्र व अभिभावकों को झांसे में ले रहे हैं। छात्र व अभिभावक झांसे में न आएं।
विज्ञापन


सचिव ने जारी किए आदेश



जिले से मिली शिकायत के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने चार अप्रैल को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सम्मिलित छात्र व अभिभावकों के पास साइबर ठगों की कॉल आ रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वह साइबर ठगों के प्रलोभन में न आएं। इस तरह की फोन काॅल आती है, तो तुरंत डीआईओएस को अवगत कराएं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें