संभल। अमरोहा के तिगरी गंगा मेले को लेकर संभल में चार दिन रूट डायवर्जन रहेगा। मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन नरौरा और बदायूं से संभल होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बबराला होकर गुजरेंगे। कार और दोपहिया वाहनों पर पाबंदी नहीं रहेगी।
यातायात पुलिस के प्रभारी ने बताया कि तिगरी गंगा मेले के चलते जिले में बुधवार की सुबह 10 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जो 16 नवंबर की शाम आठ बजे तक रहेगा। कहा कि भारी वाहनों के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। उन्हीं मार्गों से भारी वाहन चलेंगे। कहा कि संभल, चंदौसी और बहजोई में रूट डायवर्जन के प्वाइंट बनाए गए हैं। रूट डायवर्जन प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
यह रहेगा रूट प्लान-
- मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इन्द्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर आगे जाएंगे।
-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहन (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई, धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहन (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई, धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाले वाहन (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
-दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाले वाहन नरौरा पुल होकर नेहरू चौक गुन्नौर होता हुआ नूरपुर तिराह से संभल, धनारी, बहजोई होकर जाएंगे।
-दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की और जाने वाला यातायात नेहरू चौक होकर जाएंगे।
इन मार्गों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
-चौधरी सराय चौराहा से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-केसरपुर तिराहा से टी-प्वाइण्ट चौकी अनूपशहर की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-इन्द्राचौक बबराला से जिन्जौडा टांडा से टी-प्वाइण्ट पुलिस चौकी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।