डीपी विद्या पीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रेलवे चंदौसी की टीम ने शानदान प्रदर्शन कर जीसीसी को 05 विकेट से रौंद कर मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी दीपक मैन ऑफ द मैच रहे।
डीपी विद्यापीठ स्कूल के ग्राउंड पर रविवार को जीसीसी और रेलवे चंदौसी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जीसीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीसी की टीम ने 19.1 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज नावेद अली ने 30, ललित शर्मा ने 23 और अनुज शर्मा ने 12 रनों का योगदान दिया। चंदौसी रेलवे के गेंदबाज दीपक और इमरान ने दो-दो और अभिषेक व दीपक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे चंदौसी की टीम ने 18.1 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज अक्षदीप ने 26 और महेश ने 29 रन बनाए। जीसीसी के गेंदबाज ऋषभ ने तीन और सुमित व सैम ने एक- एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता और सतीश राणा रहे। स्कोरिंग सतीश राणा और ललित शर्मा ने की। इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा, कुंवरपाल, विकास आदित्य आदि मौजूद रहे। सोमवार को डीएनएस और बबराला ब्लास्टर के बीच मैच खेला जाएगा ।