फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, पर सड़कों पर जलभराव से बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और शाम होते-होते तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं, नगर के कई प्रमुख बाजारों पर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों व लोगों कोआवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण एसएम इंटर कॉलेज के सामने, गोलागंज, सीता रोड और मालगोदाम रोड की जर्जर सड़क पर जलभराव हो गया। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई दोपहिया चालक बचते-बचाते निकले। दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही। रात करीब आठ बजे तक धीरे-धीरे सड़कों से पानी उतर सका। तब जाकर सड़कों पर यातायात सामान्य हुआ। बारिश थमने के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया और लोगों ने उमस से राहत महसूस की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें