संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण मामले में बृहस्पतिवार को हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तिथि 19 जून तय की गई है। इससे पहले हुई सुनवाई में सांसद के अधिवक्ता ने शमन शुल्क जमा कराने की बात एसडीएम से की थी लेकिन उन्होंने इस पर अगली सुनवाई पर निर्णय लेने के लिए कहा था। अब अगली तिथि पर ही शमन शुल्क और नक्शा पास कराए जाने के लिए दिए गए आवेदन पर निर्णय होगा।
मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। एसडीएम ने बताया कि अगली सुनवाई पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। नक्शे के लिए जो आवेदन किया गया है। उसकी भी जानकारी की जाएगी। उसके बाद अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। संवाद