सांसद के आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में सुनवाई आज
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित मकान में हुए अवैध निर्माण मामले में सुनवाई मंगलवार को होगी। यह अंतिम सुनवाई मानी जा रही है। एसडीएम ने एक सप्ताह पहले दिए गए समय के बाद कहा था कि इसी सप्ताह साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। अंतिम सुनवाई पर कार्रवाई का निर्णय होगा। अवैध निर्माण के सुनवाई मामले में तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। साथ ही तीन बार समय भी बढ़ाया गया है।
संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा था कि बिना अनुमति निर्माण किया गया है। नक्शा भी पास नहीं कराया गया। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में ही सुनवाई चल रही है।
00000000000
बिजली चोरी मामले में सुनवाई सात मार्च को होगी
सांसद के दीपा सराय स्थित मकान में पकड़ी गई बिजली चोरी मामले में 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। बिजली विभाग में इस मामले की सुनवाई चल रही है। सात मार्च को जुर्माना मामले में भी अंतिम सुनवाई है। साक्ष्य दिए जाने के लिए 22 फरवरी को समय बढ़ाया गया है। यह भी अंतिम सुनवाई होगी। इसके बाद अंतिम जुर्माना रिपोर्ट बननी है। इसके बाद कार्रवाई होगी।