फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 15.78 करोड़ से सुधरेगी 68 सड़कों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जिले की जर्जर हो चुकी 68 सड़कों की जल्द ही सेहत सुधरने वाली है। शासन की ओर से इन सड़कों की मरम्मत के लिए 15.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसमें से 7.95 करोड़ रुपये मिल भी चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिला, तहसील और ब्लाॅक मुख्यालयों के मुख्य मार्गों से गांवों की कनेक्टिविटी की गई। इससे ग्रामीणों का सफर काफी हद तक आसान हो गया है। वहीं बारिश के बाद इन मार्गों पर 70 किलोमीटर तक सड़कों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क में कहीं गड्ढे बन गए, तो कहीं पानी के बहाव से सड़क उखड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के दौरान जिला प्रशासन का ध्यान भी इन सड़कों पर गया। मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने समूचे जिले की खस्ताहाल 68 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। अब इसे मंजूरी मिल गई है। सड़कों की मरम्मत हो जाने से वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे और ग्रामीणों को हिचकोले खाते हुए सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सबसे अधिक सड़कों की मरम्मत असमोली विधानसभा क्षेत्र में होगी
असमोली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 27 जर्जर सड़कों की मरम्मत होगी, जबकि 21 सड़कें गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सहीं होंगी। संभल विधानसभा क्षेत्र में छह, चंदौसी में नौ और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में चार सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

- जिले की जर्जर 68 सड़कों की मरम्मत के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। टेंडर का कार्य शीघ्र पूरा कराने में लगे हैं। प्रयास रहेगा कि दीपावली पर्व तक सड़कों की मरम्मत करा दी जाए। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें