संभल। जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य और 5 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 255वें मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 33 चिकित्सकों, 132 पैरा-मेडिकल स्टाफ के कुल 2639 रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 125 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि बुखार के 197, चर्म रोग के 262, दमा के 274, मधुमेह रोग के 113, नेत्र रोग से संबंधित 57, उच्च रक्तचाप के 144 और अन्य रोगों के मरीज देखे गए। बुखार के 14 मरीजों की मलेरिया की और छह रोगियों की डेंगू की जांच की गई। यह सभी निगेटिव रही। इसके अलावा एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 263 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया गया। संवाद