फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अल्लाह की बारगाह में झुके सिर, दुआ को उठे हजारों हाथ

Tue, 18 Jun 2024 04:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में सोमवार को कुर्बानी का पर्व यानि बकरीद हर्षोल्लास से मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों में अल्लाह की बारगाह में सिर झुके और कौम की तरक्की की दुआ के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

संभल की मुख्य ईदगाह समेत सरायतरीन, सिरसी, मढ़न, ओबरी की ईदगाह व मस्जिदों पर अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। अलग-अलग जगहों पर निर्धारित समय में नमाज अदा की गई। संभल में ईदगाह पर नमाज के बाद इमाम ईदगाह ने कहा कि हमें खुदा के हुक्म के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। लेकिन इससे पहले हमें अपने अंदर फैली बुराईयों को दूर करना होगा। अपनी कुर्बानी देने से पहले अंहकार, झूठ बोलना, नशाखोरी, किसी का दिल दुखाना जैसी बुराईयों की कुर्बानी देनी होगी। ऐसे लोगों पर अल्लाह रहमतों की बारिश करते हैं। कहा कि हम सबको मिलजुलकर रहना चाहिए। कुर्बानी के समय कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

सर्तक रहा पुलिस प्रशासन, डीएम-एसपी ने भी की निगरानी
संभल। बकरीद को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन चौकन्ना रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी श्रीश्चंद्र, एसडीएम विनय मिश्रा आदि ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला। ड्रोन से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें