फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की बीमारी के दौरान मौत, पुलिस ने दी सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव रझा निवासी पुलिस हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शव पहुंचने पर पुलिस की ओर से सलामी दी गई। शुक्रवार को गांव रझा निवासी गजराम सिंह (59) की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनका उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। उनकी तैनाती बरेली पुलिस लाइन में थी और 5 मई को उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद बरेली अस्पताल भर्ती कराया और अब मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। शव गांव पहुंचने पर असमोली थाना पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल सिद्धार्थ पहुंचे। पुलिस ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें