फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयातनगर में घर में पौने सात लाख की चोरी

Mon, 13 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल के हयातनगर में हुई चोरी की जानकारी देती महिला।
विज्ञापन
हयातनगर थानाक्षेत्र में चोरों ने आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रांतीय अध्यक्ष के घर को निशाना बनाकर नकदी, जेवर, कपड़े समेत पौने सात रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना को तब अंजाम दिया जब प्रांतीय अध्यक्ष साले के बेटे की शादी समारोह में परिवार के साथ गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल करके चोरों तक पहुंचने के काम में जुट गई। 
विज्ञापन

श्री उम्मेदराय इंटर कालेज के पास हयातनगर निवासी डा. हरीश कुमार गुप्ता आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रांतीय अध्यक्ष हैं जबकि पत्नी मधुबाला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं। मधुबाला के नरौली निवासी भाई अनिल कुमार और उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि उनके बेटे राहुल की शनिवार रात को शादी थी।

शादी प्रांतीय अध्यक्ष करा रहे थे। रिश्तेदार भी उन्हीं के घर पर थे। रात के वक्त प्रांतीय अध्यक्ष, परिजन और रिश्तेदार सरायतरीन के आर्य समाज में शादी समारोह में चले गए। देर रात प्रांतीय अध्यक्ष घर पर आए और लगभग एक बजे वापस शादी समारोह में चले गए। इसके बाद चोरों ने मेन गेट और उसके अंदर के दरवाजे पर लगा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और सामान समेटा। अलमारी और कई बैग खंगालकर निकल गए। पौने दो बजे मधुबाला व अन्य परिजन घर पहुंचे तो नजारा देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन


फिर प्रांतीय अध्यक्ष भी पहुंच गए। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और जानकारी ली। रविवार सुबह को पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि चोर दो लाख 30 हजार रुपये, तीन लाख रुपये के सोने के जेवर,  एक लाख रुपये का सामान और एक एलईडी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें