फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दूसरे जिलों से आए 172 शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग स्थगित

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर जिले में आए 172 शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन के लिए 15 सितंबर को होने वाली काउंसिलिंग स्थगित हो गई। इसके चलते काउंसिलिंग के लिए बीएसए दफ्तर पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं को बैरंग लौटना पड़ा। अब यह काउंसलिंग 20 व 21 सितंबर को होगी।
बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर जिले को 176 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले हैं। इनमें से प्राथमिक विद्यालयों के चार प्रधानाध्यापकों को 13 सितंबर को काउंसिलिंग कर विद्यालय आवंटन कर दिए गए हैं। पोर्टल पर तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार को होने वाली काउंसिलिंग स्थगित हो गई। अब शेष रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 172 सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटन के लिए आगामी तय तिथियों में काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि विद्यालय आवंटन समिति में डाॅयट प्राचार्य समेत जीजीआईसी की प्रधानाचार्य, जीआईसी मदाला फतेहपुर के प्रधानाचार्य व बीएसए रहेंगे। काउंसिलिंग के लिए शासन से मिली सूची को प्रोजेक्टर पर दिखाते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद विद्यालय आवंटन पत्र पर संबंधित बीईओ का आदेश कराकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को अगले दिन ही कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें