सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दूसरे मोहल्ले के युवक द्वारा मकान खरीदने के उद्देश्य से निर्माण कार्य रुकवाने, बेल्ट से मारपीट और गलत हरकत करने के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बुधवार को आरोपी बन रहे मकान का कार्य धमकी देकर रुकवा रहा था। विरोध करने पर बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उस समय परिजन घर पर नहीं थे। युवक ने गलत हरकत भी की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मोहल्ला दरवाजा निवासी आमिर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद