फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हैदर क्लब और दूसरा तूफान क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मैदान पर शुरू हुए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की रात दो मैच खेले गए। पहले मैच में हैदर क्लब ने डीएमएस को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में तूफान क्लब ने आदर्श क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन कौसर अब्बास ने किया। पहले मैच का टॉस हैदर क्लब ने जीतकर डीएमएस क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के कहा। डीएमएस की टीम बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीएमएस की ओर से जुबैर ने 19 रन, मो. फैजान ने 12 रन और फैजान ने 10 रनो का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए हैदर क्लब ने 7.4 ओवर में आठ विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। हैदर क्लब की ओर से राजा ने 40 रन और माहिर ने 12 रन बनाए।

दूसरा मैच तूफान क्लब और आदर्श क्लब के बीच खेला गया। तूफान क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 93 रन बनाए, जिसमें फैसल ने 47 रन, गौरव 21 रन और फैज ने 13 रन बनाए। जवाब में आदर्श क्लब की टीम आठ ओवर में 67 रन ही बना सकी और तूफान क्लब ने 26 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि आदित्य वीर रस्तोगी और हर्षित रस्तोगी रहे। अंपायर की भूमिका अरगान और रफ्फन ने निभाई। कमेंट्री ताहिर अख्तर और जौहर ने की। स्कोरर शबी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें