मोहम्मदपुर टांडा चौकी पर एसडीएम, सीओ बात करतेे।
- फोटो : अमर उजाला
हाफिजपुर गांव में सोमवार को एक बार फिर उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के एक युवक को दूसरे समुदाय के दो लोगों ने पीट दिया। घटना के बाद कोतवाली की पुलिस पहुंची। एसडीएम और सीओ ने भी गांव का दौरा किया। इस मामले में एनसीआर दर्ज की गई है।
हाफिजपुर निवासी खुर्शीद पुत्र नन्हे और अख्तर पुत्र दिलशाद गांव से सुबह आठ बजे बाइक से चंदौसी के लिए चले थे। यह दोनों कारपेंटर हैं। रोजाना की तरह अपने काम के लिए निकले थे। अख्तर बाइक चला रहा था और खुर्शीद पीछे बैठा था।
गांव से निकलते ही बाइक सवार यशपाल पुत्र शिशुपाल सिंह और सुरेंद्र पुत्र कल्लू सेठ ने इनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि खुर्शीद पर डंडा चला दिया। उसको पीट के बाद दोनों युवक भाग गए। खुर्शीद को गुम चोटें आईं हैं। पुलिस ने दबिश दी पर हमलावर नहीं मिले। गांव की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ बीपी सिंह बालियान और एसडीएम राशिद अली खां दौरा किया।