फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे डॉक्टर, सात घंटे ठप रही ओपीडी

Thu, 19 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे सात घंटे तक निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप रही। इससे तमाम मरीज डाक्टरों के क्लीनिकों और निजी नर्सिग होम से बैरंग लौटे। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं मिलती रहीं। 
विज्ञापन


इलाहाबाद में डॉ. एके बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के विरोध में आईएमए ने एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। इसके तहत मंगलवार को दिन में  10 से 5 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। धारा 144 लागू होने की वजह से डाक्टरों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन नहीं किया लेकिन क्लीनिको में ओपीडी बंद रखी। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम मरीज घंटों इंतजार करने के बाद लौटे।

तमाम मरीज ऐसे थे जो शाम के पांच बजे के बाद डाक्टर को दिखाना चाहते थे क्योंकि डाक्टरों ने कह दिया था कि शाम पांच बजे तक हड़ताल रहेगी। आईएमए अध्यक्ष डा. अनिल श्रोतिय ने बताया कि मंगलवार से डाक्टर काली पट्टी बांध काम करेंगे।
विज्ञापन



संभल का जिला अस्पताल में तो मरीजों को दवाई नहीं मिलती है। तो लोग प्राइवेट डाक्टर के पास ही जाते है लेकिन प्राइवेट डाक्टरों की हड़ताल होने के चलते दवाई नहीं मिल पाई। काफी देर तक अस्पताल बैठा रहा लेकिन डाक्टर ने नहीं देखा। 
-नुजीउद्दीन मरीज। 
प्राइवेट डाक्टरों की हड़ताल के चलते बहुत परेशानी हुई है। मैं कई घंटे दवाई के लिए परेशान रहा। देर शाम डाक्टर ने दवाई का पर्चा तब लिखा जब हड़ताल खत्म हो गई।
-एजाज अहमद, मरीज। सर्जन की हत्या पर डॉक्टर आक्रोशित, कैंडल मार्च निकाला चंदौसी(ब्यूरो)। आइएमए चंदौसी की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्घांजलि दी गई। डॉक्टर्स ने मोमबत्ती जलाकर इलाहबाद के सर्जन की हत्या पर रोष जताया।
आइएमए चंदौसी के सदस्यों ने इलाहबाद के सर्जन डॉ. एके बंसल की हत्या पर आक्रोश जताया। डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई। आइएमए के डॉ. श्याम गोआनी सक्सेना, डॉ. रजनीश वार्ष्णेय, डॉ. सर्वेश सक्सेना, डॉ. राम वार्ष्णेय, डॉ. कपिल गुप्ता, डा. कमल किशोर, डा. मनोज आहूजा, डा. राहुल गोयल, डा. संजीव वार्ष्णेय, डा. अमोल कंचन, डा. मनोज गुप्ता, डा. सलिल दीक्षित, डा. मीनाक्षी, डा. विनीता सिंह, डा. अतुल्य गुप्ता, डा. दिव्यांशु मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. श्याम गोआनी सक्सेना ने की। संचालन डा. रजनीश ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें