फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौत

Fri, 10 Nov 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
जुनावई में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद लगा जाम, क्षतिग्रस्त टैंपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अदूरदर्शिता के कारण जुनावई क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब सवा सात बजे गन्ना भरी ट्राली की चपेट में आकर टैंपो पर पलटकर खाईं में जा गिरा। चालक व एक अन्य यात्री रोड पर गिरे लेकिन पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंपों में बैठा दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर मेरठ-बदायूं हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ-बदायूं मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण, पुलिया निर्माण के लिए दोनों ओर से एक साथ सड़क को खोद दिया है, जिसके कारण दोनों ओर गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

गुरुवार की शाम करीब 7.15 बजे जुनावई कस्बे से अजीजपुर निवासी टैंपो चालक फिरासत (26) अपने गांव जा रहा था, अपने ही गांव के बैंडबाजा कर्मी हनीफ (25) अलावा शाहिद  व उसकी पत्नी शाहीन भी टैंपों पर बैठ गए। टैंपों जब जुनावई से अजीजपुर की ओर जा रहा था तो हाइवे पर रास्ते में ही सामने से गन्ना भरी ट्राली आ गई, जिसके चपेट में आकर टैंपो खाई में जाकर पलट गया। टैंपो चालक फिरासत व हनीफ दोनों ने बचने के चक्कर में अपनी साइड की ओर कूदे तो सड़क पर जा गिरा लेकिन इसी दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि शाहिद दंपत्ति टैंपों के साथ खाई में जाकर गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यहां पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतकों के परिजनों के साथ उन्होने हाइवे पर जाम लगा दिया। सीओ सुदेश कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार, कोतवाल अमित कुमार आदि मौके पर पहुंचे। करीब घंटेभर के बाद आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत किया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें