फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर में दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
गुन्नौर-नरौरा मार्ग किनारे घूमता मगरमच्छ। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नरौरा-गुन्नौर मार्ग पर रात नौ बजे करीब मगरमच्छ देखा गया। यह दावा बबराला के चंदौसी मार्ग निवासी विक्रम राज ने किया है। उनके द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
विज्ञापन

बबराला के चंदौसी मार्ग निवासी विक्रम राज रविवार रात नौ बजे बुलंदशहर जनपद के नरौरा कस्बे से लौट रहे थे। उनकी कार जब गुन्नौर कस्बे से पांच सौ मीटर पहले पूर्व चेयरमैन मुजफ्फर अली के घर की ओर जाने वाले राते के सामने से गुजरी। उसी वक्त उनको बीच सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने गाड़ी रोकी और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में मगरमच्छ दिख रहा है। वह मोबाइल और गाड़ी की रोशनी पड़ते ही वहां से जाने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान वह कई बार सड़क किनारे लगे लोहे के गाडर पर भी चढ़ रहा है। शोरशराबे के बाद मगरमच्छ सड़क से नीचे खंदक में उतर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें