गुन्नौर। प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर वेदप्रकाश गुप्ता को मुकदमा पंजीकरण और विवेचनात्मक कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वेदप्रकाश गुप्ता लगातार विभागीय कार्य में लापरवाही बरत रहे थे।