फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. विदुषी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम 4:30 बजे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का सरलीकृत, सुलभ और त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। बैठक में नागरिकों की शिकायतों, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, श्रम विवाद, बैंक मामले तथा अन्य जनहित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए जनसुनवाई को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
इस जिला प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पराग यादव, एएसपी कुलदीप सिंह, राजस्व विभाग से सुधीर कुमार एवं एसडीएम आशुतोष तिवारी, जन सूचना विभाग से बृजेश कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी अवसर पर नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें