फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गला दबाकर की गई थी गुगली की हत्या, पत्नी व प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही

Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

बिहार के गांव बालू टीला के गुगली भगत (35) की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। बृहस्पतिवार को गुगली का शव गांव नाई वाली मढै़या के जंगल में मिट्टी से दबा मिला था। कैलादेवी थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस इस मामले में गुगली भगत की पत्नी पूजा और गांव के गितेश से पूछताछ कर रही है। बिहार राज्य के पूर्णिया क्षेत्र के गांव बालू टीला के गुगली भगत (35) का शव बृहस्पतिवार को कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नाई वाली मढ़ैया के जंगल में नत्थू सिंह के खेत से दबा मिला था। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच रिपोर्ट में गुगली की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। एसआई मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी तहरीर में एसआई ने ग्रामीणों से पूछताछ का हवाला देते हुए कहा है कि गुगली अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ होली के समय गांव में गितेश के घर आया था। यहां करीब एक सप्ताह तक रहा। एक सप्ताह पहले फिर से गुगली पत्नी और बच्चों के साथ गांव आया। बृहस्पतिवार को उसका शव जंगल में मिला। पुलिस इस मामले में गांव के गितेश और गुगली की पत्नी पूजा से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि गुगली की हत्या प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर की गई है। हालांकि अभी पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

गुगली से हुई थी मारपीट
गुगली की पत्नी पूजा गांव नाई वाली मढै़या के गितेश के घर बच्चों के साथ रह रही थी। बृहस्पतिवार को शव मिलने पर बड़ी बेटी ने मनीषा ने पुलिस को बताया था कि बुधवार को पिता मां और बच्चों को साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। तय हुआ कि बृहस्पतिवार को चलेंगे। इसी बात को लेकर वह परेशान थे। रात में बेटी के साथ खाना खाया। आरोप है देररात उसने अपने पिता की चीखने की आवाज कमरे से सुनी, लेकिन दरवाजा बंद होने से कुछ देख नहीं पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें