फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टील कारोबारी के गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा

Wed, 13 May 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। स्टील शीट के कारोबारी के गोदाम पर मंगलवार की शाम जीएसटी की टीम ने छापा मारा और अभिलेखों की जांच की। टीम ने मजदूरों को भी बाहर निकलने से रोक लिया और पूछताछ की। टीम में शामिल अधिकारी देर रात तक जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सीकरी गेट सलीम की पुलिया के पास स्थित एक स्टील शीट के गोदाम पर मंगलवार की शाम करीब चार बजे मुरादाबाद से जीएसटी की एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर एसआईबी ब्रह्मदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची। जहां उन्होंने फर्म के आय व्यय संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि अभी जांच चल रही है जिसमें काफी समय लगेगा। जांच के दौरान टीम में असिस्टेंट कमिश्नर रनंजय यादव, राज्यकर अधिकारी बिजेंद्र सिंह, राज्यकर अधिकारी अरविंद सिंह, राज्यकर अधिकारी नूरुल अमीर, राज्यकर अधिकारी पीयूष यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें