फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीआरपी ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर पकड़ा, 14 फोन व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जीआरपी ने सोमवार को अंतरजनपदीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जीआरपी ने 14 चोरी के मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये की नकदी सहित एक चाकू को बरामद किया है। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह एसआई उमेश राम जीआरपी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी प्लेटफॉर्म एक पर उन्हें एक संदिग्ध युवक टहलता मिला। तलाशी लेने पर जीआरपी को उसके पास से 14 चोरी के मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये की नकदी सहित एक चाकू मिला। पूछने पर उसने अपना नाम एहसान निवासी गांव ऐचोली थाना हयातनगर बताया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के पास लेटकर मौका मिलते ही उनका मोबाइल और सामान चोरी कर लेता था। रात में ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के बैग और फोन चोरी कर लेता और ट्रेन धीमी होने पर आउटर पर उतरकर भाग जाता था। उसके खिलाफ जीआरपी के कई थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें