फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीआरपी ने मोबाइल छीनने की तहरीर को गुमशुदगी में की दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। बरेली-दिल्ली ट्रेन में उचक्का बदायूं के गांव दबतोरी निवासी संजय भारती का मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचा तो जीआरपी ने मोबाइल छीनने की तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी में दर्ज की।
विज्ञापन

बदायूं के दबतोरी के रहने वाले संजय भारती ने बताया कि 15 अक्तूबर को बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। रात आठ बजे करीब ट्रेन चंदौसी स्टेशन से बरेली की ओर रवाना हुई। उसी समय सीट पर सामने बैठा युवक उसका मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। 16 अक्तूबर को वह तहरीर लेकर जीआरपी थाने पहुंचा तो पुलिस ने मोबाइल छीनने की तहरीर लेने से मना कर दिया। बाद में अपने अनुसार तहरीर बदलवाकर स्टेशन पर मोबाइल गुम होने की तहरीर ली। जीआरपी प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें