चंदौसी। गणेश कालोनी से महाकाल क्लब के कांवड़ियों का जत्था डीजे के साथ कलश 51 लीटर गंगा जल लेने के लिए रविवार की रात करीब दस बजे से रवाना हुआ है।
श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोले नाथ के भजनों पर नाजते गाते रवाना हुआ। राजघाट पहुंचकर सोमवार को भोर में वहां से चंदौसी के लिए रवाना होगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु कलश से 51 लीटर गंगाजल लेकर सीता रोड स्थित मूछों वाले शिवमंदिर पर पहुंचकर उनका जलाभिषेक करेंगे।
जत्थे में राजेश कुमार, अक्षय गुप्ता, कन्हैया, कल्लू चौधरी, तुषार चौधरी, डैनिश गुप्ता, धीरज वाष्र्णेय, उत्तम, दीपक, शिवम, गौरव यादव आदि रहे। वही नरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांव मऊ अस्सू से एक जत्था सुपर डाक कांवड लेने के लिए शाम को राजघाट के लिये हुआ रवाना