फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में दादा की मौत, पोती समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। शनिवार की रात मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के नया बाईपास पर स्थित राणा स्विमिंग पूल के सामने बुलेट और बाइक की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दादा की मौत हो गई, जबकि पोती और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद बुलेट सवार दूसरा व्यक्ति मौके से चला गया। बाइक एक सरकारी चिकित्सक की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बनियाठेर के गांव आटा निवासी ताराचंद (52) बोरिंग मिस्त्री का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे करीब वह खाना खाकर अपनी चार वर्षीय पोती रूबी के साथ बाइक से गांव देवरखेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के नया बाईपास पर राणा स्विमिंग पूल के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। हादसे में दादा और पोती समेत बुलेट सवार भी घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी चंदौसी भेज दिया। जहां ताराचंद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रात साढ़े 11 बजे करीब ताराचंद की मौत हो गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में कर लिया। थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल सीएचसी जा चुके थे। दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें