फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दादी के साथ घर लौट रही पोती को कुत्ते ने काटा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में चिरौली भगवंतपुर के पास साकिन शोभापुर मुंजब्ता निवासी निशा यादव को कुत्ते ने काट लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। निशा दादी के साथ भकरौली से घर लौट रही थी।गांव साकिन शोभापुर मुन्जब्ता की निवासी निशा यादव की दादी शकुंतला देवी ने बताया कि धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली नागल में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी दोनों पोती के साथ पैदल घर जा रही थी। पोती मुझसे 10 कदम आगे चल रही थी। चिरौली भगवंतपुर में अचानक ही कुत्ते ने हमला कर पोती को घायल कर दिया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों ने लाठी डंडे मार कर कुत्ते को बामुश्किल भागकर पोती को बचाया। मामले की सूचना तत्काल अपने बेटे वीरपाल को सूचना दी। बेटे ने मौके पर आकर तत्काल पवांसा सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया। अब पोती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

0000
बीते एक महीने में सीएससी पर 458 रेबीज की डोज लगी
पवांसा सीएससी में चार अक्तूबर से चार नवंबर तक 458 रैबीज डोज लगाई गई है। जिसमें कुत्ते के 257 बंदर के 194 गीदड़ के पांच और बिल्ली काटने के दो लोगों को रेबीज डोज लगाई गई है जबकि नौ दिन की बीच में छुट्टी रही थी नहीं तो यह संख्या 600 के पार होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें