फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर बुधवार को नगर में निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। नगर कीर्तन यात्रा मार्ग गुरु वाणी जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से गूंज उठीं। वहीं गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को अचंभित किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरु तेगबहादुर मार्ग से हुआ। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे, जिनके पीछे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। गुरु नानक देव जी के विशाल चित्र व गुरु ग्रंथ साहिब जी के रथ के आगे सिख समाज के श्रद्धालु सेवा भाव से चलते हुए मार्ग की सफाई और छिड़काव कर रहे थे। इसके बाद पंच प्यारे चल रहे थे।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण वीर खालसा दल का गतका प्रदर्शन रहा, जिन्होंने तलवारबाजी आदि हैरतअंगेज करतबों से लोगों का मन मोह लिया। वहीं बैंड ने भक्ति रस से वातावरण को सराबोर कर दिया। महिलाओं की कीर्तन मंडली ने गुरु के भजनों से पूरे नगर में श्रद्धा का वातावरण बना दिया। इस दौरान नगर के नागरिकों ने शोभायात्रा में भाग लेकर सिख समाज की एकता, सेवा और समर्पण की भावना को नमन किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


इन मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, गांधी रोड, रामस्वरूप रोड, संभल गेट, लाठी बाजार, नमक मंडी, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार और हुसैनी बाजार से होती हुई पुनः गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें