फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सरकारी कार्यों में लापरवाही पर रजपुरा के ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सरकारी कार्यों के क्रियांवयन को लेकर लापरवाही बरते जाने समेत दूसरे आरोपों में रजपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया गया है। पूरे मामले में डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम यादव के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पूरे मामले में डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेेय ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड रजपुरा की ग्राम पंचायत भिरावटी में निरीक्षण किया गया था। इस बीच ग्रामीणों की ओर से गांव में विकास कार्य न कराए जाने समेत अनियमितता बरते जाने की शिकायत की गई थी। धनराशि निकालने के बावजूद बहुत से विकास कार्य नहीं कराए गए थे। इस पर ग्राम पंचायत में मनरेगा, ग्राम निधि व ओडीएफ प्लस की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों को लेकर अभिलेख तलब किए गए। बावजूद इसके ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। नोटिस व चेतावनी जारी करने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। वहीं गौशालाओं में गौवंशीय पशुओं को संरक्षित करने को लेकर भी ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। नोटिस जारी करने पर कोई जबाव नहीं दिया। इसके अलावा केंद्रीय वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग से निकाली गई धनराशि के कार्य पूर्ति व उपभोग प्रमाण पत्र भी नहीं दिए गए। इसके अलावा बिना सूचना के गैर हाजिर होने व मोबाइल का स्विच ऑफ करने समेत अन्य आरोपों को लेकर डीपीआरओ की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी को विकासखंड बहजोई से संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें