फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से जमीन छीनकर मजदूर बनाना चाहती है सरकार : टिकैत

Fri, 01 Mar 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरकार हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण दे देती है, लेकिन सरकार किसानों की जायज मांग एमएसपी पर काम नहीं कर रही। सरकार तीन वर्ष से बात नहीं कर रही। सरकार किसानों को बदनाम कर रही है। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे, कर्जा तेजी से दिया जा रहा है। यह कहना है भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का। बृहस्पतिवार को वह संभल के गांव भागनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने बहजोई में मीडिया कर्मियों से बातचीत की। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर यह आंदोलन नहीं है। संयुक्त मोर्चा की छह सदस्य समिति बनी है। तालमेल समिति है। आगे कोई कार्यक्रम रहेगा तो सभी जाएंगे। कहा कि 14 मार्च को संगठन का दिल्ली में कार्यक्रम है। भारत सरकार से हमारी मांग है कि किसानों का कर्जा माफ किया जाए। एमएसपी तय की जाए। सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जमीन छीनकर मजदूर बनाना चाहती है। अग्निवीर के नाम पर फोर्स को प्राइवेट किया जा रहा है। यह नियम नेताओं के लिए भी लागू होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर राकेश टिकैत का संभल और बहजोई में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बिजेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र चौधरी चौधरी महीदेव सिंह, रामवीर सिंह त्यागी, शंकर सिंह यादव, मनपाल सिंह, केपी सिंह, रामवीर सिंह यादव, उदय वीर सिंह, शीशपाल सिंह, वीरेश यादव, महेश यादव, भान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें