फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शासन की टीम ने सीएचसी में व्यवस्थाएं देखीं

Wed, 23 Oct 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शासन से नामित कायाकल्प टीम ने मंगलवार को सीएचसी में पहुंचकर व्यवस्थाओं व स्वास्थ्य सेवाएं देखीं। टीम ने चेक लिस्ट के अनुसार पूरी सीएचसी का निरीक्षण किया। साथ ही सीएचसी को बेहतर बनाने के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवाई भंडार कक्ष, एक्सरे कक्ष एवं पैथोलॉजी लैब के अलावा महिला वार्ड में व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएचसी की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति को देखा तथा इसे और अधिक बेहतर बनाए जाने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी पर आने वाले मरीजों से बातचीत की। उनसे सीएचसी पर मिलने वाले उपचार संबंधित जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रिकार्ड की जांच की। डाॅ. शेर सिंह ने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। निरीक्षण में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड दिया जाएगा। इस दौरान चिकित्सक अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह, रेखा सिंह, हेमेश नाथ, गिरिराज कश्यप, शिवराज, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें