फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 30 तक सरकारी और 25 जून तक 12वीं कक्षा तक के निजी विद्यालय बंद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने रविवार की रात आदेश जारी कर कहा है कि सभी बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के निजी विद्यालय 25 जून तक बंद रहेंगे। सरकारी विद्यालय 30 जून तक बंद रहने के आदेश पहले से ही जारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सभी निजी विद्यालयों को आदेश भेज दिया है। कहा है कि आदेश का पालन कड़ाई से करना है। यदि किसी विद्यालय में शिक्षण कार्य कराया गया तो कार्रवाई की जाएगी। रविवार को जिले में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय 30 जून तक बंद रहने के आदेश हैं। 25 जून तक सभी बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के निजी विद्यालय भी बंद रहने के लिए निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक इसकी पूरी निगरानी करेंगे। कहीं आदेश का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें