फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल बवाल पर पर्दा डालने के लिए सरकार ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट बनवाई : सांसद बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पर फिर सवाल उठाया है। सांसद का कहना है कि सरकार ने जो न्यायिक जांच आयोग गठित किया था, उससे हकीकत सामने आनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने पुलिस-प्रशासन को बचाने और संभल बवाल पर पर्दा डालने के लिए आयोग से रिपोर्ट तैयार कराई है। यह पूरी सोची-समझी स्क्रिप्ट है। सांसद ने कहा कि इसी स्क्रिप्ट को तैयार करना था, तो वैसे ही कर लिया होता। आम जनता के धन का दुरुपयोग क्यों किया गया।
विज्ञापन

दीपा सराय स्थित आवास पर सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ऐसे बिल लेकर आ रही है, जिससे देश मुद्दों से भटक जाए। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि फिरोजाबाद के एएसपी व संभल के तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी ने बयान दिया है कि कांवड़ियों के लिए सड़क है और नमाज के लिए विकल्प है मस्जिद के रूप में। अधिकारी भाजपा के नेताओं से ज्यादा बयान देते हैं। जबकि अधिकारी को नेताओं की तरह बयान नहीं देने चाहिए।
0000
राष्ट्रगीत हम नहीं गाएंगे, यह हमारी धार्मिक बाधा है : बर्क
एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम वह नहीं गाएंगे। इसमें कुछ शब्द को लेकर हमारा धर्म इजाजत नहीं देता है। इसलिए कोई भी मुसलमान इसको नहीं गाएगा। राष्ट्रगान पूरे सम्मान के साथ गाया जाता है और हम पूरा सम्मान करते हैं। आगे कहा कि सरकार इसके लिए बिल लेकर आना चाहती लेकिन धार्मिक स्वतंत्रता कोई नहीं छीन सकता है। मालूम हो सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दादा डॉ. शफीकुर्रमान बर्क ने भी सदन में वंदेमातरम का विरोध किया था और वह सदन छोड़कर बाहर आ गए थे। इसके बाद वह देशभर में चर्चा का विषय रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें