फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से बेचे जा रहे पशु, लोगों का हंगामा

Sun, 19 Feb 2017 01:24 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों को पशु ले जाते देख आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। पशु लेकर जा रहे पशु कारोबारियों को घेर कर उनसे पशु छीन लिए। गोशाला संचालकों पर पशुओं को कारोबारियों को बेचने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे। गोशाला समिति के महामंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नगर की आवास विकास पुष्प बिहार निवासी नितिन पुत्र सुरेश बाबू शर्मा के अनुसार वह शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे संभल गेट की ओर जा रहा था। जब सनातन धर्म गोशाला के सामने से गुजरा तो देखा कि कुछ लोग टाटा ऐश मैटाडोर में बछड़ों को भर रहे थे। नितिन ने बछड़ा ले जा रहे लोगों से जब पूछताछ की तो वह सकपका गए। नितिन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग द़ौड पड़े।

आरोप है कि कारोबारी तमंचा लहराते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से बछड़े छोड़कर भाग गए। नितिन वहां खड़े गोशाला के कर्मचारी प्रेम सिंह व मनोज से बछड़े ले जाने का कारण पूछा तो दोनों ने बताया कि गोशाला के महामंत्री राजाराम रीठ वालों की अनुमति से बछड़े बेचे जाते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। नितिन ने मनोज, प्रेम सिंह व राजाराम रीठ के वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें