फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेम प्रसंग में गला दबाकर की गई थी गोपाल की हत्या

Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा में 30 मई को जामुन के पेड़ से लटके मिले गोपाल के शव का राज खुल गया है। पहले पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही, लेकिन पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। रक्षाबंधन के दिन पुलिस ने एक आरोपी सुदीप को दिनौरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार गोपाल का गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से प्रेम प्रसंग था। गोपाल लगातार युवती का पीछा करता था। एक बार दोनों को बात करते पकड़े जाने पर गांव में पंचायत बैठी थी।
पंचायत में गोपाल को चेतावनी दी गई और बदनामी से बचने के लिए लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया गया। बावजूद इसके गोपाल ने पीछा नहीं छोड़ा और युवती को मोबाइल फोन दे दिया, जिससे दोनों का संपर्क बना रहा।
विज्ञापन

समाज में बदनामी से परेशान होकर पिता रामखिलाड़ी और उसके साथियों ने गोपाल को मारने की योजना बनाई।
29 मई की रात आरोपियों ने गांव में ही गोपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गांव के बाहर जंगल में ले जाकर जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटका दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शव लटकाते समय पहली रस्सी टूट गई, तो दूसरी रस्सी लेकर आए और शव को दोबारा टांग दिया। थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन आरोपी सुदीप उर्फ संदीप शर्मा को दिनौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें