बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव जनेटा में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एक लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मकान स्वामी को सुबह घटना की जानकारी हुई। वह अपने दूसरे मकान में सोए थे। मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनेटा निवासी लईकन ने बताया कि उसके आमने-सामने दो मकान बने हैं। बृहस्पतिवार की रात वह अपने बच्चों को लेकर नए मकान में सो रही थी। दूसरे मकान पर ताला लगा था। इसी रात ताले तोड़कर चोर संदूक से एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर ले गए। सुबह दिनचर्या का काम निपटाने के लिए वह घर में गई तो ताले टूटे पड़े थे। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बुधवार की रात भी गांव में सहरोज के बंद मकान से चोरों ने ताला तोड़कर 65 हजार की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। वह अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद