फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। शुक्रवार देर रात गांव रहोली के एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर अपने साथ ले गए। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रहोली निवासी जाने आलम ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के लोगों के साथ भोजन करने के बाद आंगन में सो गए थे। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे, तो कमरे में गए, जहां अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब अलमारी में रखे सामान की तलाश की गई, तो वह गायब था। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो सोने के हार, एक जोड़ी पाजेब, एक टीप, दो जोड़ी बाली, एक पैंडल, एक अंगूठी, एक कंठमाला व एक ताबीज अपने साथ लगे।
पीड़ित ने बताया कि जेवर चोरी होने से उसका करीब छह लाख रुपये का नुकसान हो गया। उसने बताया कि उसके मकान के दूसरे हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दरवाजा न होने के कारण चोर उस हिस्से से मकान में घुस गए और घटना को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें